Sambhal: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अवैध वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार। 

कोतवाली सम्भल क्षेत्र के चौधरी सराय मोहल्ले में पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने पहुंचे एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी

By INA News Desk
Nov 6, 2025 - 18:22
289 Views
Sambhal: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अवैध वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार। 
फ़र्ज़ी पुलिस कर्मी
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: कोतवाली सम्भल क्षेत्र के चौधरी सराय मोहल्ले में पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने पहुंचे एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान विशनु बाबू पुत्र चंद्रपाल निवासी पूशावली, थाना जूनावाई, जनपद सम्भल के रूप में हुई है।

मामले में कबाड़ व्यापारी गुय्यूर पुत्र मकबूल, निवासी चौधरी सराय की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 259/25 धारा 205, 319(2), 308(5), 308(6) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के तहत दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, व्यापारी गुय्यूर अपने कबाड़े के गोदाम पर काम कर रहे थे, तभी एक युवक पुलिस की खाकी वर्दी में पहुंचा। वर्दी पर “उत्तर प्रदेश पुलिस” का बैज और “विशनु बाबू” नाम की नेमप्लेट लगी थी। युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए धमकाया कि वह बिना अनुमति कबाड़ का काम कर रहा है और उसे जेल भिजवा देगा। उसने पिस्टल दिखाते हुए ₹5,000 की मांग की।

डर के मारे व्यापारी ने ₹500 रुपये दे दिए। इतने कम पैसों में मान जाने पर व्यापारी और आसपास के लोगों को शक हुआ। पड़ोसी फैजान पुत्र शहजाद और अकील पुत्र जमील के साथ मिलकर जब उन्होंने युवक से पूछताछ की, तो वह सकपका गया और मोटरसाइकिल (हीरो डीलक्स, काला रंग, नंबर UP22 AB 5507) से भागने की कोशिश करने लगा। लोगों ने हिम्मत जुटाकर उसे पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि उसकी कमर पर लगी पिस्टल भी नकली थी। लोगों ने युवक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अवैध वसूली करने का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Also Read- Lucknow : प्राचीन नगरी काशी लाखों दीयों की लौ से जगमगा उठी, सामूहिक गंगा आरती ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement