Lucknow: यूपीनेडा की बैंकर्स के साथ बैठक, पीएम सूर्य घर और पीएम कुसुम के विस्तार पर जोर। 

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के निदेशक इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय

By INA News Desk
Mar 11, 2026 - 18:37
45 Views
Lucknow: यूपीनेडा की बैंकर्स के साथ बैठक, पीएम सूर्य घर और पीएम कुसुम के विस्तार पर जोर। 
यूपीनेडा की बैंकर्स के साथ बैठक, पीएम सूर्य घर और पीएम कुसुम के विस्तार पर जोर। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के निदेशक इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स और विभिन्न वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पीएम सूर्य घर योजना तथा पीएम कुसुम योजना के आच्छादन को प्रदेश में व्यापक स्तर पर बढ़ाना था।

बैठक में निदेशक इंद्रजीत सिंह ने बैंकर्स से आह्वान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने में बैंकिंग क्षेत्र का अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि बैंकर्स के सहयोग से प्रदेश में घर-घर सौर ऊर्जा का विस्तार किया जा सकेगा, जिससे आम नागरिकों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही पीएम कुसुम योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति संभव होगी।

उन्होंने बताया कि घरेलू सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में उत्तर प्रदेश वर्तमान में देश में तीसरे स्थान पर है, जबकि पिछले आठ महीनों से प्रदेश लगातार राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष दो राज्यों में अपनी जगह बनाए हुए है।

बैठक में राज्य स्तरीय बैंक समिति से निधि, संजीव द्विवेदी सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आरईसी से अनिल यादव, बैंक ऑफ इंडिया से संजीव कुमार तथा अन्य बैंकिंग संस्थानों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाने तथा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं और किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

Also Read- Sambhal: 24 घंटे में लूट का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 कूलर और कार बरामद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement