Sambhal : असमोली के दारापुर में आज़ाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने सपा छोड़ ली सदस्यता, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा
जिलाध्यक्ष शहजाद खां ने बताया कि पार्टी प्रमुख भाई चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देश पर गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दारापुर में बड़ी संख्या में लोगों ने पा
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले की असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) ने जोरदार सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मौजूद पार्टी नेताओं ने आगामी जिला पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027 में जीत का दावा करते हुए उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
जिलाध्यक्ष शहजाद खां ने बताया कि पार्टी प्रमुख भाई चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देश पर गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दारापुर में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी जॉइन की है। आदिल, सुहैल, इरशाद समेत सैकड़ों साथियों ने आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ली है।
उन्होंने दावा किया कि 2026 में सम्भल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष आज़ाद समाज पार्टी का बनेगा और 2027 में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनेगी। जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सम्भल जिले की 35 जिला पंचायत सीटों पर पार्टी के पास मजबूत उम्मीदवार हैं। कई सीटों पर दो-दो और तीन-तीन आवेदन आए हैं, जो पार्टी की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। कार्यक्रम में पार्टी जॉइन करने वाले मोहम्मद सोहेल ने बताया कि सैकड़ों लोग उनके साथ पार्टी में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि दलित, सैफी, अल्वी समेत सभी बिरादरियों का समर्थन आज़ाद समाज पार्टी को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी छोड़ने के कारण पर उन्होंने कहा कि अब जरूरत है ऐसी पार्टी की, जो गरीबों और कमजोरों की आवाज़ बने।
चंद्रशेखर आज़ाद को उन्होंने “गरीबों का मसीहा” बताया। वहीं मौहम्मद इरशाद ने भी सैकड़ों लोगों के पार्टी में शामिल होने की बात कही और कहा कि आज़ाद समाज पार्टी सबके विकास की बात करती है।
ग्रामीणों ने भरोसा जताया कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल और बुनियादी सुविधाओं के लिए मजबूती से काम किया जाएगा। दारापुर में उमड़े जोश और जनसमर्थन को देखकर यह साफ नजर आया कि असमोली विधानसभा क्षेत्र में आज़ाद समाज पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुट गई है।
You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया
What's Your Reaction?











