Sambhal News: प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी ने करवा दी पति की हत्या।

गिरफ्तार प्रेमी ने स्वीकार कर लिया है कि पत्नी के अवैध संबंध के चक्कर में पुष्पेंद्र की हत्या....

By INA News Desk
Oct 16, 2024 - 15:50  · Updated: Oct 16, 2024 - 18:43
566 Views
Sambhal News: प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी ने करवा दी पति की हत्या।

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश के सम्भल में अवैध संबंध के लिए पत्नी द्वारा पति की हत्या का मामला सामने आया है। सम्भल के बनियाठेर थाना क्षेत्र की घटना है। मृतक हलवाई पुष्पेंद्र था। उसकी की हत्या की गुत्थी पुलिस की ओर से सुलझा दी गयी है। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गिरफ्तार प्रेमी ने स्वीकार कर लिया है कि पत्नी के अवैध संबंध के चक्कर में पुष्पेंद्र की हत्या की गयी थी।

पुलिस का कहना है कि पत्नी के प्रेमी ने पुष्पेंद्र की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपितों में पुष्पेंद्र की पत्नी काजल और उसका प्रेमी अजय शामिल हैं। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने इसकी पुष्टि की है।

Also Read- Sambhal News: कांच फैक्ट्री की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए अस्सी मकानों को प्रशासन ने खाली कराना किया शुरु।

मृतक की माता द्वारा 13 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र 12 अक्टूबर से घर से गायब है। उसका शव सोमवार की सुबह आम के बाग से बरामद किया गया है। उसकी गला रेतकर हत्या की गयी है। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का खुलासा और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

अनुसंधान में जुटी टीम की ओर से संदेह के आधार पर पुष्पेंद्र की पत्नी काजल से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गई और बताया कि अजय ने उसके पति की हत्या की है। इस आधार पर अजय को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पुष्पेंद्र की पत्नी से अवैध संबंध होने ओर उसी चक्कर में हत्या करने की बात स्वीकार की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow