हरदोई: महिला की हत्या का आरोप, 2 गिरफ्तार
संडीला-हरदोई।
कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस ने एक महिला की हत्या करने व शव को झाड़ियों में छिपा देने के मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार अशोक कुमार पुत्र रामनारायण निवासी गांव बबूरावल मजरा खेरवा थाना कछौना हरदोई ने तहरीर देते हुए बताया कि इंतखाब उर्फ जंगली पुत्र शाबिर अली निवासी मोहल्ला पुरानी तहसील कस्बा व थाना संडीला हरदोई व सोनेलाल पुत्र शिवराज निवासी गांव जामू थाना संडीला हरदोई ने उसकी पत्नी की हत्या कर शव को नहर किनारे झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उक्त इंतखाब उर्फ जंगली व सोनेलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?











