विहिप के षष्ठी पर्व पर 60 वे स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम संपन्न
संडीला-हरदोई.
नगर में विश्व हिंदू परिषद के षष्ठी पूर्ति पर्व पर 60 वे स्थापना दिवस का कार्यक्रम गंगचक्रेश्वर महादेव शिव धाम इमलियाबाग संडीला में बड़े हर्ष पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. जिसमे मुख्य संत श्री रामनारायण , अनुसूचित अग्रज श्री गुरु विचार परिवार से, जिला कार्यवाह तीर्थराज सिंह ,जिला प्रचारक राजेश ,जिला सह कार्यवाह बृजमोहन सहित विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष रामगोपाल , जिला उपाध्यक्ष बृजेश , विधि प्रकोष्ठ के संयोजक धर्मेंद्र , नगर समिति के सदस्यों में डॉ. राहुल द्विवेदी, मंत्री अजय , सुखदेव दुवेदी , विजेन्द्र सिंह, मातृ शक्ति संयोजिका डॉ. विभा सिंह , के उद्बोधन संग कार्यक्रम संचालन जिला संगठन मंत्री विवेक अग्निहोत्री द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में मातृ शक्ति की उपस्थिति सहित हिंदू समाज के अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
संवाददाता - मुकेश सिंह
What's Your Reaction?











