Hardoi News: विधायक ने वितरित कीं व्हीलचेयर, बैसाखी और ट्राई साइकिल, उपकरण पाकर दिव्यांगों के हौसलों को लगे पंख।

विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित किए, जिसमें 60 ट्राई साइकिल, 10 व्हीलचेयर, 10 जोड़ी वैशाखी और 10 वॉकिंग स्टिक...

Mar 22, 2025 - 18:50
76 Views
Hardoi News: विधायक ने वितरित कीं व्हीलचेयर, बैसाखी और ट्राई साइकिल, उपकरण पाकर दिव्यांगों के हौसलों को लगे पंख।

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

संडीला / हरदोई। संडीला ब्लॉक में दिव्यांग उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित किए। 

Also Read- Hardoi News: भूलेख खतौनी पुनरीक्षण एवं अंश निर्धारण के 1 हजार से अधिक आवेदनों का निस्तारण शेष होने पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया, जिसमें 60 ट्राई साइकिल, 10 व्हीलचेयर, 10 जोड़ी वैशाखी और 10 वॉकिंग स्टिक का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीडीओ प्रतिमा शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, एडीओ समाज कल्याण सुबोध कुमार सोनकर, एडीओ पंचायत लाल सिंह  सचिव,सहित अन्य कर्मचारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वेश राठौर, पंकज अवस्थी, अमन गुप्ता, ,गोपाल अर्कवंशी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow