Sambhal News: कांच फैक्ट्री की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए अस्सी मकानों को प्रशासन ने खाली कराना किया शुरु। 

हाईकोर्ट के आदेश पर सम्भल प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही शुरु की है। कांच फैक्ट्री की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए....

Oct 16, 2024 - 15:18
722 Views
Sambhal News: कांच फैक्ट्री की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए अस्सी मकानों को प्रशासन ने खाली कराना किया शुरु। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

हाईकोर्ट के आदेश पर सम्भल प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही शुरु की है। कांच फैक्ट्री की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए अस्सी मकानों को प्रशासन ने खाली कराना शुरु कर दिया है मकानों में रह रहे लोग अपना सामान लेकर दूसरे ठिकानों पर जा रहे हैं।

पूरा मामला सम्भल के बहजोई कस्बे का है यहां के कांच फैक्ट्री इलाके म़े अवैध रूप से बनाए गए 80 मकानों के निर्माण को हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण बताते हुए जगह खाली कराने का आदेश दिया था आदेश के अनुसार जमीन बंदशुदा यूपी ग्लास वर्क्स कांच फैक्ट्री की है। मकानों को खाली कराने की कई दिन से जिला प्रशासन कबायद कर रहा था मकानों में रह रहे लोगों को नोटिस दिए गए थे। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में अधिकारियों और एसपी की मौजूदगी में पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची है तथा मकान खाली कराए जा रहे हैं लोग अपना सामान लेकर दूसरे ठिकानों की तलाश में जा रहे हैं खाली कराए गए कई मकानों को सील कर दिया गया है।

Also Read- Sambhal News: कनाडा तकरार, थूक जिहाद, उपचुनाव, बहराईच घटना व बाबा सिद्दीकी पर दी सपा सांसद ने प्रतिक्रिया।

खबर लिखे जाने तक मकान खाली कराने का अभियान जारी था। आपको बता दें कि  स्थानीय लोगों इसे मदीना मस्जिद इलाका  कहते हैं लोगों के अनुसार वे करीब पचास साल से मकान बना कर इस इलाके में रह रहे थे। इस बस्ती में रहने वाले सभी लोग एक ही समुदाय के हैं। कार्यवाही से हड़कंप मचा है। इस दौरान मकान में रह रहे परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow