Kanpur News: 2.69 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे नया विधायक- 13 को सीसामऊ विधानसभा सीट पर होना है चुनाव,

जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सीसामऊ सीट को...

By INA News Desk
Oct 16, 2024 - 14:55
130 Views
Kanpur News: 2.69 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे नया विधायक- 13 को सीसामऊ विधानसभा सीट पर होना है चुनाव,
राकेश कुमार सिंह,डीएम कानपुर

कानपुर: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव का ऐलान मंगलवार को कर दिया वही कानपुर में 13 नवंबर को सीसामऊ विधानसभा सीट पर चुनाव होना है जहां करीब 2.69 लाख से अधिक मतदाता अपना नया विधायक चुनेंगे।

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सीसामऊ सीट को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है उन्होंने बताया कि सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में मंगलवार से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Also Read- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 के टनल निर्माण का हुआ शुभारंभ- यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ।

25 अक्तूबर को नामांकन की अंतिम तारीख, 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 30 को नामांकन पत्र वापस लेना, 13 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। इसको देखते हुए शहर में होर्डिंग, बैनर, दीवारों पर लेखन हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की टीमें काम में जुट गई हैं। सीसामऊ विधानसभा में कुल मतदाता 2,69,770 हैं। जिसमें 1,43,213 पुरुष 1,26,556 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow