Sambhal: गिलास मांगने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पांच वर्षीय अनीश के सर पर फावड़े से हमले का आरोप। 

जनपद सम्भल के थाना हयातनगर क्षेत्र के ग्राम दातावली में गिलास मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक मासूम पर हमले तक जा

By INA News Desk
Feb 12, 2026 - 15:39
65 Views
Sambhal: गिलास मांगने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पांच वर्षीय अनीश के सर पर फावड़े से हमले का आरोप। 
रेखा, पांच वर्षीय अनीश की मां

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल के थाना हयातनगर क्षेत्र के ग्राम दातावली में गिलास मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक मासूम पर हमले तक जा पहुंचा। आरोप है कि पड़ोसी के युवक ने पांच वर्षीय बच्चे के सर पर फावड़े से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम गांव निवासी गुलजारी और अंकित साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अंकित ने गुलजारी के परिवार से एक गिलास मांगा। आरोप है कि गुलजारी की पत्नी लज्जावती और बेटी शीतल ने गिलास देने से मना कर दिया, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

हालांकि उस समय मामला शांत हो गया। लेकिन गुरुवार को यह विवाद दोबारा उभर आया। आरोप है कि गुलजारी के पुत्र ने बदले की नीयत से अंकित के पांच वर्षीय पुत्र अनीश पर फावड़े से हमला कर दिया। फावड़े का वार सीधे अनीश के सिर पर लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अंकित की पत्नी रेखा अपने घायल बेटे अनीश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। रेखा ने थाना हयातनगर में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोग आपसी विवादों में बढ़ती हिंसा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Also Read- Sambhal: सरकारी ज़मीन पर बने मदरसा व 7–8 मकानों पर कार्रवाई, भारी पुलिस फोर्स तैनात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow