Sambhal: सरकारी ज़मीन पर बने मदरसा व 7–8 मकानों पर कार्रवाई, भारी पुलिस फोर्स तैनात। 

प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर सख़्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती

By INA News Desk
Feb 12, 2026 - 13:17
246 Views
Sambhal: सरकारी ज़मीन पर बने मदरसा व 7–8 मकानों पर कार्रवाई, भारी पुलिस फोर्स तैनात। 
रकारी ज़मीन पर बने मदरसा व 7–8 मकानों पर कार्रवाई, भारी पुलिस फोर्स तैनात। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर सख़्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।

मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि गाटा संख्या 1635 और 1636 जो कि खाद के गड्ढे और रास्ते की भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर दारुल उलूम नाम का मदरसा और अन्य सात से आठ मकान बने हुए हैं। यह निर्माण पूरी तरह से सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से किया गया है। अधिकारी के अनुसार, इस मामले में पहले भी दो बार नोटिस संबंधित लोगों को जारी किए जा चुके हैं। उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि भूमि सरकारी है और कब्जा हटाया जाए। इसके बावजूद न तो कब्जा हटाया गया और न ही नोटिस का पालन किया गया। अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले समय माँगने को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन आज कार्रवाई के दौरान वे मौके पर मौजूद नहीं मिले और स्थान छोड़कर चले गए। वर्तमान में किसी भी व्यक्ति द्वारा समय बढ़ाने या कोई अन्य माँग नहीं की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सभी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी होने, नोटिस सर्व होने और अपील की तिथि समाप्त होने के बाद अब एग्जीक्यूशन की कार्रवाई की जा रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

Also Read- Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने थाना बिलग्राम का वार्षिक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow