Sambahl : तालाब की जमीन पर बने 40 मकान मिले अवैध, सरायतरीन में पैमाइश के दौरान पुलिस रही तैनात

पैमाइश के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा रहे, हालांकि किसी भी तरह का विरोध सामने नहीं आया। राजस्व अभिलेखों के आधार पर टीम ने तालाब की कुल 5 बीघा

By INA News Desk
Jan 8, 2026 - 21:44
130 Views
Sambahl : तालाब की जमीन पर बने 40 मकान मिले अवैध, सरायतरीन में पैमाइश के दौरान पुलिस रही तैनात
Sambahl : तालाब की जमीन पर बने 40 मकान मिले अवैध, सरायतरीन में पैमाइश के दौरान पुलिस रही तैनात

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले के थाना हयातनगर क्षेत्र अंतर्गत सरायतरीन के वाजिदपुर सराय में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत के बाद गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की कार्रवाई की। नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में फीता डालकर नापजोख की, जो करीब दो घंटे तक चली।पैमाइश के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा रहे, हालांकि किसी भी तरह का विरोध सामने नहीं आया। राजस्व अभिलेखों के आधार पर टीम ने तालाब की कुल 5 बीघा भूमि को चिन्हित किया। जांच में पाया गया कि गाटा संख्या 332 में दर्ज तालाब की जमीन के एक हिस्से पर करीब 40 मकान बने हुए हैं। नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ये मकान 25 से 30 वर्ष पुराने प्रतीत हो रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि पैमाइश के साथ-साथ मकान मालिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की जाएगी। दस्तावेजों के अध्ययन के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, तालाब की भूमि पर अतिक्रमण के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और नियमों के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पैमाइश के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

Also Click : Rae Bareli : रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली डीबीटी की राशि, आधार सीडिंग की कमी से लटकी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow