Hardoi : थाना पचदेवरा पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नन्हे उर्फ श्यामा कुमार को पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक पप्पूराम, कांस्टेबल आदित्य

Feb 12, 2026 - 00:24
 0  1
Hardoi : थाना पचदेवरा पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया
Hardoi : थाना पचदेवरा पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया

थाना पचदेवरा पुलिस ने एक गंभीर मामले में आरोपी नन्हे उर्फ श्यामा कुमार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम कुंडी थाना पचदेवरा जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस शिकायत के आधार पर थाना पचदेवरा में मुकदमा संख्या 13/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अपहृत लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नन्हे उर्फ श्यामा कुमार को पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक पप्पूराम, कांस्टेबल आदित्य चौधरी, कांस्टेबल विजयपाल और महिला कांस्टेबल अंशू की टीम शामिल रही।

You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow