Hardoi : थाना संडीला पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों मन्नान अहमद, मोहम्मद आफताब और अहसान खान को पकड़ लिया। अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तारी में महिला

Feb 12, 2026 - 00:18
39 Views
Hardoi : थाना संडीला पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Hardoi : थाना संडीला पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

थाना संडीला पुलिस ने एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित अनूप जायसवाल पुत्र स्वर्गीय राजकिशोर जायसवाल निवासी मोहल्ला महत्वाना थाना संडीला जनपद हरदोई ने शिकायत दी कि आरोपी मन्नान अहमद पुत्र राशिद अली, मोहम्मद आफताब पुत्र मोहम्मद शकील और अहसान खान पुत्र रसीद सभी निवासी मोहल्ला महत्वाना कस्बा और थाना संडीला जनपद हरदोई ने पीड़ित के भाई को बहला-फुसलाकर उसकी जमीन खरीदने की कोशिश की। विरोध करने पर इन आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इस शिकायत के आधार पर थाना संडीला में मुकदमा संख्या 46/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों मन्नान अहमद, मोहम्मद आफताब और अहसान खान को पकड़ लिया। अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तारी में महिला उप निरीक्षक मीनाक्षी राणा और हेड कांस्टेबल मंदीप सिंह की टीम शामिल रही।

You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow