Lucknow: योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का बजट तीन गुना बढ़कर 3500 करोड़- मंत्री नरेन्द्र कश्यप

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के

Feb 12, 2026 - 18:17
 0  3
Lucknow: योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का बजट तीन गुना बढ़कर 3500 करोड़- मंत्री नरेन्द्र कश्यप
योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का बजट तीन गुना बढ़कर 3500 करोड़- मंत्री नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ: प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि योगी सरकार पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के शैक्षिक हितों की पूरी गंभीरता से चिंता कर रही है। उन्होंने कहा  कि वर्तमान में छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा 2 लाख रुपये निर्धारित है, जिसे पूर्व सरकार के समय 1 लाख रुपये से बढ़ाया गया था, और सरकार इसे निरंतर जारी रखे हुए है।

मंत्री कश्यप ने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2023-24 से प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के एक भी पात्र छात्र-छात्रा को छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार केवल घोषणाओं पर नहीं, बल्कि धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती  सरकार  में विभाग का बजट  1286 करोड़ रुपये हुआ करता था, जबकि योगी सरकार में यह बढ़कर लगभग 3500 करोड़ रुपये हो गया है, जो लगभग तीन गुना वृद्धि को दर्शाता है। मंत्री ने कहा कि इस वर्ष 38 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और विभागीय नियमों के अनुसार एक भी पात्र छात्र-छात्रा को वंचित नहीं रखा जाएगा।

Also Read- आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया जीपीयू संकट का मुद्दा, भारत की एआई महत्वाकांक्षा पर बड़ा खतरा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।