Lucknow: उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ऑटोमोटिव सेक्टर में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारम्भ। 

उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, लखनऊ द्वारा युवाओं के कौशल उन्नयन एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

Feb 12, 2026 - 18:32
 0  2
Lucknow: उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ऑटोमोटिव सेक्टर में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारम्भ। 
उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ऑटोमोटिव सेक्टर में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारम्भ। 
  • आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण
  • महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पृथक सीटें आरक्षित

लखनऊ: उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, लखनऊ द्वारा युवाओं के कौशल उन्नयन एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में ऑटोमोटिव सेक्टर के अंतर्गत Automotive Assembly Operator (320 घंटे) एवं Electric Vehicle Maintenance Technician (420 घंटे) जॉब रोल में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है।

प्रभारी कौशल विकास कार्यालय एस. पी. निगम  द्वारा बताया गया कि 10वीं/12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण अथवा अध्ययनरत अभ्यर्थी, जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ किसी भी कार्य दिवस में संस्थान के कक्ष संख्या-08 में उपस्थित होकर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

प्रशिक्षण हेतु प्रवेश उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार एवं सेवायोजन के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

 इन पाठ्यक्रमों में महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पृथक सीटें आरक्षित की गई हैं, जिन पर वे नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में संस्थान के कौशल विकास कार्यालय के मोबाइल नंबर 7785956549 पर संपर्क कर सकते हैं।

Also Read- 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, भारतीय डाक और रेलवे में बंपर भर्ती जारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।