Bijnor News: लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

बिजनौर जिले के थाना धामपुर क्षेत्र के गांव मटोरा मान के जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कल से लापता अनमोल सिंह का शव गांगन नदी के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम छा गया।

By INA News Desk
Nov 2, 2024 - 19:56
92 Views
Bijnor News: लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
Advertisement
Advertisement

Bijnor News INA.

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां कल से लापता एक युवक का शव मिला है। घटना से मृतक के परिवार के लोग इस मामले को लेकर गहरे सदमे में हैं। मृतक युवक के सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

रवीना मृतक की बहन

बिजनौर जिले के थाना धामपुर क्षेत्र के गांव मटोरा मान के जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कल से लापता अनमोल सिंह का शव गांगन नदी के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम छा गया। मृतक अनमोल सिंह के सिर पर चोट के गहरे निशान देखे गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल 

शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। घटना के बाद अनमोल की बहन रवीना ने कहा कि उनका भाई कल अचानक लापता हो गया था, और अब उसका शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement