Bijnor News: नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का विरोध- नियमों को ताक पर रखकर घोषणा करने का लगाया आरोप।

बिजनौर विधान सभा के 3 मंडल अध्यक्षों का हो रहा अधिक विरोध। बिजनौर के झालू , मोहम्मदपुर देवमल और आदमपुर....

Jan 9, 2025 - 12:18
55 Views
Bijnor News: नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का विरोध- नियमों को ताक पर रखकर घोषणा करने का लगाया आरोप।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर मे मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद बिजनौर BJP मे विरोध शुरू। बिजनौर जिले मे कई मंडल अध्यक्ष नियमों को ताक पर रखकर घोषणा करने का लगाया आरोप। बिजनौर विधान सभा के 3 मंडल अध्यक्षों का हो रहा अधिक विरोध। बिजनौर के झालू , मोहम्मदपुर देवमल और आदमपुर मंडल अध्यक्षों का विरोध शुरू। मोहम्मदपुर देवमल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष दीपक मंडल पर सपा नेता रुचिवीरा का चुनाव लड़ाने का आरोप। बीजेपी कार्यकर्ताओ ने पार्टी कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने में पार्टी द्वारा निर्धारित अहर्ताओं की अनदेखी कर भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की पार्टी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने के नियमों की अनदेखी का आरोप लगाकर नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का विरोध शुरू कर दिया हैं। बिजनौर बीजेपी कार्यालय पर कल दर्जन भर के करीब पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने झालू , मोहम्मदपुर देवमल और आदमपुर मंडल के नव नियुक्त अध्यक्षों का विरोध दर्ज कराते हुए पार्टी कार्यालय पर शिकायत दर्ज कराई हैं और उक्त तीनो मंडल अध्यक्षों को तुरंत हटाए जाने का आग्रह पार्टी हाइ कमान से करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई हैं।

बीजेपी नेताओं ने नियम बताते हुए बताया कि पार्टी संविधान के अनुसार चुनाव बूथ अध्यक्षो की राय के बिना जो कि इसके मतदाता थे या फिर मंडल स्तर पर वरिष्ठ लोगों की सहमति के आधार पर न होकर ऊपर से मनोनीत किया जा रहे हैं जो लोकतांत्रिक पद्धति के विरुद्ध है कोई भी सामान्य परिवार का पार्टी को समर्पित कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ सकता। जिससे कार्यकर्ता की क्षमता एवं ऊर्जा में गिरावट आती है। जो पार्टी के हित मे नहीं होता। 

Also Read- कानपुर: कारों का काफिला लेकर गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने पहुंचा गैंगस्टर अजय ठाकुर, भनक लगते ही पुलिस ने फिर जेल में डाला

उधर बीजेपी के कार्यकर्ताओ का आरोप ये भी हैं कि मोहम्मपुर देवमल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष दीपक मंडल पर साल 2022 मे हुए विधानसभा चुनाव मे बसपा उम्मीदवार रुचिवीरा को विधान सभा चुनाव लड़वाने का आरोप हैं रुचिवीरा वर्तमान मे सपा मे हैं और मुरादाबाद से सपा की सांसद हैं। दीपक मंडल का बीजेपी कार्यकर्ताओ ने रुचिवीरा का चुनाव लड़वाने का वीडियो भी वायरल कर पार्टी हाई कमान से शिकायत की हैं। बिजनौर जिले मे मंडल अध्यक्ष के चुनाव मे बीजेपी मे गुटबाजी हो चुकी हैं। जो आने वाले समय मे पार्टी हित मे सही नहीं होगा। 

सूरज सिंह बीजेपी नेता , आशीष शर्मा बीजेपी नेता , पामेन्द्र सिंह बीजेपी नेता , मधु बीजेपी नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow