कानपुर: कारों का काफिला लेकर गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने पहुंचा गैंगस्टर अजय ठाकुर, भनक लगते ही पुलिस ने फिर जेल में डाला
जरौली फेस-वन तिवारी अजय ठाकुर के सोमवार को इंस्टाग्राम पर कई वीडियो वायरल हुए। इसमें एक वीडियो में अजय ठाकुर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो से चल रहा है। उसके पीछे एक दर्जन कारों का काफिला भी साथ चल रहा था। इसकी खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मं...

By INA News Kanpur.
Gangster Ajay Thakur arrested
जेल से छूटने के बाद भी कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर अजय ठाकुर का जलवा कम नहीं हुआ। हाल ही में उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह काले रंग की बगैर नंबर की स्कॉर्पियो में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा नजर आ रहा है। गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए कारों का काफिला निकालने वाला जिला बदर गैंग्सटर अजय ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बर्रा और गोविंद नगर थाना पुलिस मंगलवार सुबह उसके घर दबिश देने पहुंची तो वह उनसे भिड़ गया और परिजन हंगामा करने लगे। जब उसे लगा कि बच नहीं पाएगा तो उसने अपना सिर दीवार पर मारकर खुद को जख्मी कर लिया, लेकिन पुलिस ने एक न मानी और अपने साथ ले गई।
Also Read: हरदोई: भाजपा के 'माननीयों में तकरार' के चर्चे जोरों पर, 11 जनवरी के कार्यक्रम पर भारी पड़ेगी यह रार?
जरौली फेस-वन तिवारी अजय ठाकुर के सोमवार को इंस्टाग्राम पर कई वीडियो वायरल हुए। इसमें एक वीडियो में अजय ठाकुर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो से चल रहा है। उसके पीछे एक दर्जन कारों का काफिला भी साथ चल रहा था। इसकी खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बर्रा और गोविंद नगर थाना पुलिस उसके घर पहुंच गई। उसे पकड़ते ही वह उनसे भिड़ गया और उसके परिजन हंगामा करने लगे। यहां तक उसने दीवार पर अपना सिर भी भिड़ा दिया और जख्मी हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो कानपुर के डीसीपी साउथ कार्यालय के पीछे साकेत नगर स्थित पराग ग्राउंड में बनाया गया है।इस वीडियो में गैंगस्टर अजय ठाकुर और उसकी गर्लफ्रेंड काला चश्मा लगाकर बिना नंबर वाली ब्लैक स्कॉर्पियो में बैठे नजर आ रहे हैं। साथ में स्कॉर्पियो, थार सहित कई ब्लैक SUV का काफिला भी है। गाड़ियों की स्टंटबाजी के साथ ही हरियाणवी सिंगर एल्विश यादव के गाने के बोल- छोरा लेकर काली कार, भीतर इल-लीगल हथियार।।। को मिक्स करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर माहौल बनाने के लिए गैंगस्टर की कोशिश पर पुलिस की नजर पड़ गई और अब वह सलाखों के पीछे है। क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए अजय ठाकुर हर बार नए-नए कारनामे करता है। अजय कुछ सफेदपोशों के सरंक्षण में रहकर उन्हें लड़कों की भीड़ रैली या सम्मेलन में मुहैया कराता है। उसके एवज में क्षेत्र में वर्चस्व कायम रखता है। किसी को झगड़ा होने पर वह 50-60 लड़कों को उनके साथ भेज देता है।
28 जनवरी 2024 में अपना दल एस की रैली में मारपीट, पथराव व एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चलने पर उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस टीम ने 28 फरवरी 2024 को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब दो माह पहले जमानत पर वह बाहर आया। अजय ठाकुर पर पहला मुकदमा वर्ष 2016 में बर्रा थाने में रंगदारी न देने पर युवक से मारपीट व धमकाने का दर्ज हुआ था। इसके बाद मानो उसने अपराध की संख्या बढ़ाने का निर्णय ले लिया हो। उसने अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए साथियों के साथ एक के बाद एक वारदात करता रहा। उसके खिलाफ बर्रा, गोविंंद नगर, किदवई नगर, नौबस्ता थानों में आर्म्स एक्ट, रंगदारी, पॉक्सो, दुष्कर्म, आईटी एक्ट, बलवा, रंगदारी समेत धाराओं में अब 28 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जेल से छूटने के बाद वह जमानत पर बाहर था और जिला बदर किया गया था। बावजूद इसके उसने जिले में आकर यह दबंगई दिखाई। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि अजय ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
What's Your Reaction?






