बिजनौर न्यूज़: युवती से छेड़छाड़- पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित परिवार ने अपने मकान पर लिखवाया मकान बिकाऊ है।
- युवती से छेड़छाड़ के संबंध में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न होने पर गुस्सा आए पीड़ित परिवार ने अपने मकान पर लिखवाया मकान बिकाऊ है।
बिजनौर चांदपुर नगर के मोहल्ला सराय रफी में युवती से छेड़छाड़ से पीड़ित परिवार के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने पर गुस्साए युवती के समाज के लोगो ने घर के मकान पर लिखा मकान बिकाऊ। मौके पुलिस पहुंची व हिंदू समुदाय के लोगो ने पीडितो को समझाकर छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला सराय रफी में एक सैनी समाज की युवती के साथ गैर समुदाय के युवक के द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युक्ति के चचेरे भाई पर आपत्तिजनक मैसेज भेजना पर गैर समुदाय के युवक से बात की गई। युक्ति के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि गैर समुदाय के आरोपी युवक के लोगों द्वारा युवती के चचेरे भाई के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया था इसकी सूचना पीड़ित युवक ने पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित युवक की पुलिस ने जान बचाई। पीड़ित थाने पहुंचा था पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी उल्टा ही पुलिस ने गैस समुदाय के युवक की तहरीर पर पीड़ित परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई: दुष्कर्म के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
इसी मामले में युवती के परिजन पुलिस अधीक्षक से मिले। कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित युवती के परिवार व समाज के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई से त्रस्त होकर गुस्साए समाज को लोगो ने बुधवार को अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ लिख दिया। मौके पर हिंदू संगठन भी पहुंच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैसला मौके पर पहुंचे और पीड़ित व हिंदू संगठन को समझ कर बूझकर शांत किया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन। दिया।
रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर
What's Your Reaction?











