बिजनौर न्यूज़: गेस्ट हाउस पर युवक -युवती के मिलने पर मोहल्ले वासियों ने जताई कडी आपत्ति, कहा समाज विरोधी काम गेस्ट हाउस में  नहीं होने देंगे।

By INA News Desk
Jul 25, 2024 - 16:57
52 Views
बिजनौर न्यूज़: गेस्ट हाउस पर युवक -युवती के मिलने पर मोहल्ले वासियों ने जताई कडी आपत्ति, कहा समाज विरोधी काम गेस्ट हाउस में  नहीं होने देंगे।

रिपोर्ट - दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर जनपद के चांदपुर मोहल्ला चिम्मन में वाटिका गेस्ट हाउस नामक होटल चर्चा का विषय बना हुआ है। 15 दिन में दो बार मारपीट की घटना तथा युवक एवं युवतियों का निरंतर आना तथा अश्लील हरकतें करने से मोहल्ले वासियों के लिए परेशानी का विषय बना हुआ है।

मोहल्ले वालों ने वाटिका गेस्ट हाउस पर युवक एवं युवती को लेकर पुलिस के सामने काफी हंगामा काटा  किसी तरह से मामला शांत कर दिया गया परंतु सवेरे होते ही एक युवक एवं युवती के जोड़े को मोहल्ले वासियों ने गेस्ट हाउस में पकड़ लिया तथा उनके परिजनों को बुलाकर सौपा गया।

इसे भी पढ़ें:-  कानपुर न्यूज़: नॉर्दन सेंट्रल रेलवे जीएम ने कानपुर के स्टेशनों के किया दौरा, अमृत भारत योजना के तहत नवीनीकरण और विस्तार का काम जारी।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि इस गेस्ट हाउस में लड़के एवं लड़कियां अश्लील हरकतें करते हैं। जिस कारण मोहल्ले के बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि घनी आबादी में इस तरह का होटल का संचालन ठीक नहीं है। 15 दिन पूर्व मोहल्ले वालों ने थाने पहुंच कर  गैस्ट हाऊस संचालिका  के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया था पूरे मामले को लेकर पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी का आश्वासन दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement