हरदोई: दुष्कर्म के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
अतरौली-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला द्वारा उसके साथ कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म के मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकेश पुत्र रामू निवासी गांव हरपालपुर पडरी थाना अतरौली हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 3 अन्य अभियुक्तों संदीप, भजनी व अवदेश को को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।
What's Your Reaction?











