यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए

Aug 21, 2024 - 22:00
 0  69
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए
परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करने पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन

हरदोई।
आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा- 2023 से पूर्व एसपी नीरज कुमार जादौन ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और वहां की आंतरिक व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल की। उन्होंने केंद्र निरीक्षकों को उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा- 2023 को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने हेतु समुचित व्यवस्थाएं करने व कोई भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें - हरदोई: दुष्कर्म के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने कहा कि 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षाओं से पहले परीक्षा केंद्रों पर समुचित प्रबन्ध कर लिए जाएं और परीक्षा वाले दिन किसी भी अभ्यर्थियों के अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति को केंद्र परिसर के भीतर प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से क्रियाशील हों और पुलिस परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो, इसके लिए पहले से तैयारी करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow