हरदोई: दहेज को लेकर मारपीट के बाद महिला की मौत, 2 हिरासत में

By INA News Desk
Aug 20, 2024 - 23:23
96 Views
हरदोई: दहेज को लेकर मारपीट के बाद महिला की मौत, 2 हिरासत में
Advertisement
Advertisement

मल्लावां-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में दहेज की मांग को लेकर महिला के साथ मारपीट करने व उसकी मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग न पूरी होने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़ें - शर्मनाक- 6 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तालिब पुत्र मोहम्मद शेर, मोहम्मद शेर, साहिबा पत्नी मोहम्मद शेर, महबूब पुत्र मोहम्मद शेर व रेश्मा पुत्री मोहम्मद शेर निवासीगण गांव गोसवा थाना मल्लावां-हरदोई के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तालिब और मोहम्मद शेर को हिरासत में ले लिया है जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement