Hardoi : नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन ने जनसुनवाई में समस्याओं का तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए, भीषण ठंड में अलाव जलवाने पर जोर
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं रखीं। चेयरमैन
Report : मुकेश सिंह
संडीला(हरदोई) : नगर पालिका परिषद कार्यालय में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन मो0 रईस अंसारी ने की। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी-अपनी समस्याओं को सीधे चेयरमैन के समक्ष प्रस्तुत किया।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं रखीं। चेयरमैन मो0 रईस अंसारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
भीषण ठंड को देखते हुए चेयरमैन मो0 रईस अंसारी ने नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं राहगीरों को राहत पहुंचाना नगर पालिका की प्राथमिकता है, ताकि ठंड से किसी को परेशानी न हो। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने भी अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।
अधिशासी अधिकारी ने पी एम स्वनिधि योजना के तहत नगर के वेंडरों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता इरफान हमीद, ताज मियां, सभासद मो0 फैयाज, जुबैर अंसारी, मो0 फहीम, पंकज, बब्लू कुमार, मो0 सिराज, मो0 नसीम गाज़ी,मदन गोपाल कश्यप, मनोज कुमार, मो0 आफताब सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के आयोजन से नगरवासियों में संतोष देखने को मिला और लोगों ने नगर पालिका द्वारा की जा रही इस पहल की सराहना की।
What's Your Reaction?











