हरदोई न्यूज़: प्रशासन की टीम लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद में लगी- विधायक

By INA News Desk
Jul 13, 2024 - 11:21
55 Views
हरदोई न्यूज़: प्रशासन की टीम लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद में लगी- विधायक
प्रशासन की टीम लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद में लगी- विधायक
  • बाढ़ प्रभावितों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाये: जिलाधिकारी

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी के साथ सवायजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। शाहाबाद पाली मार्ग में पड़ने वाले आगमपुर विद्युत उपकेंद्र के पास उतरकर जिलाधिकारी ने केन्द्र के बाहर जल प्रवाह की स्थिति देखी। 

उन्होंने तत्काल लोक निर्माण विभाग को जल प्रवाह को निर्बाध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभी तक उप केन्द्र में कोई दिक्कत नहीं हैं। यदि जल स्तर एक फ़ीट से अधिक बढ़ता है तो आपूर्ति बन्द करनी पड़ सकती है। उन्होंने पुलिया के पास झाड़ियों की कटाई के निर्देश दिए। परेली पेट्रोल पम्प के पास उन्होंने जल प्रवाह की स्थिति देखी तथा प्रधान, सचिव व लेखपाल को निर्देश दिए कि नाव से गावों में भ्रमण कर लोगों को सचेत करें। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुँचाने के लिए तत्काल एम्बुलेंस को कॉल करें।

इसके बाद माननीय विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी व उपजिलाधिकारी सवायजपुर अरुणिमा श्रीवास्तव ने बाढ़ प्रभावित ग्राम बाबर पुर का भ्रमण किया।

ग्रामीणों से उनकी समस्याओ की जानकारी ली गयी। माननीय विधायक ने कहा कि शासन व प्रशासन की पूरी टीम लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद में लगी हुई है।जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बीमार लोगों के इलाज के लिए लगातार मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को पेयजल के शुद्धिकरण के लिए कलोरीन की गोलियां वितरित की जाएं।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: विद्यालयों में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण कई स्कूलों में अवकाश घोषित, समस्त स्टाफ बी०आर०सी० पर रहेंगे उपस्थित।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाये। पशुओं के लिए भूसे चारे आदि का उचित प्रबंध किया जाये। जिन लोगों के घर बाढ़ से गिर गए हैं और अन्यत्र कोई रहने के लिए कोई आवास नहीं है, उन्हें आवास दिया जाये। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow