शर्मनाक- 6 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

By INA News Desk
Aug 20, 2024 - 23:19
143 Views
शर्मनाक- 6 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म
Advertisement
Advertisement

कासिमपुर-हरदोई।
जिले के कासिमपुर इलाके से दुष्कर्म की एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कासिमपुर इलाके में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ एक नाबालिग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। एक ओर जहां देश के कोलकाता, मुरादाबाद, बरेली आदि जगहों पर दुष्कर्म की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। इसी बीच जिले के कासिमपुर इलाके में दुष्कर्म की यह घटना एक बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा रही है। आखिर हमारा समाज किस तरफ जा रहा है। आधुनिकता की होड़ में समाज के नयी उम्र के किशोर और युवा आखिर किस तरह की दूषित सोंच रखते हैं।

यह भी पढ़ें - हरदोई: लूट के मामले में एक गिरफ्तार

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस तरह की शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देने से पहले उनके जहन में यह सवाल भी नहीं आता कि आखिर इसका परिणाम क्या होगा। बताया जा रहा है कि कासिमपुर इलाके में रक्षाबंधन त्योहार पर यहां आयी थी और अपने भाई के साथ खेलने पड़ोस के एक घर में गयी हुई थी। काफी देर हो जाने पर जब उसकी मां बच्ची को ढूंढने के लिए गयी तो उसे अपनी मासूम बच्ची की चीख सुनाई दी। जब उसकी मां पड़ोस के घर के अंदर गयी तो उसने एक नाबालिग लड़के को अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा। जब उसने उस लड़के को पकड़ने की कोशिश की तो वह लड़का वहां से भाग निकला। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उस नाबालिग लड़के को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। उधर, बच्ची की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement