Hardoi: ड्यूटी में लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू। 

कलेक्ट्रेट स्थित पंचास्थानीय चुनाव कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक उपनिरीक्षक के खिलाफ

Mar 11, 2026 - 16:12
30 Views
Hardoi: ड्यूटी में लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू। 
ड्यूटी में लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू। 

हरदोई। कलेक्ट्रेट स्थित पंचास्थानीय चुनाव कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक उपनिरीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में नियुक्त उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस पन्ना लाल सोनी (PNO 152352721) की ड्यूटी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पंचास्थानीय चुनाव कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम गार्ड में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान चेकिंग करने पर वह मौके पर अनुपस्थित पाए गए।

कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई ने उपनिरीक्षक पन्ना लाल सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता न बरती जाए। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow