हरदोई आईएनए न्यूज़: रुपए छीनकर भाग रहा लुटेरे को पुलिस ने धरदबोचा,  पिहानी पुलिस ने दिखाई तत्परता। 

By INA News Desk
Aug 28, 2024 - 16:37
165 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: रुपए छीनकर भाग रहा लुटेरे को पुलिस ने धरदबोचा,  पिहानी पुलिस ने दिखाई तत्परता। 
  • बैंक आफ इंडिया कटरा बाजार में हुई वारदात, व्यापारियों  ने कड़ी कार्रवाई की पुलिस से की मांग

रिपोर्ट : नवनीत कुमार राम जी

हरदोई। रुपए छीनकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए आम जनमानस में सुरक्षा का संदेश भी दिया। इस बेखौफ बदमाश ने तो इंतहा कर दी, कस्बे की प्रमुख बाजार कटरा बाजार में लूट करने का दुस्साहस कर कस्बाई पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है।

हालांकि हल्का नंबर दो में तैनात कांस्टेबल योगेश कुमार लुटेरे को पकड़ लिया। बताया जाता है कि योगेश कुमार बैंक ऑफ़ इंडिया के निकट किराए पर रहते हैं वह उसे समय कोतवाली जा रहे थे। लूटेरा पिहानी का ही बताया जा रहा है पुलिस तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: एसपी नीरज कुमार जादौन एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी भावभीनी श्रद्धांजली।

जानकारी के अनुसार कटरा बाजार निवासी विपिन बिहारी वैश्य उर्फ विप्पू सेठ सर्राफा व्यवसाई है। आज बुधवार 10:45 पर वह बैंक ऑफ़ इंडिया कटरा बाजार की शाखा  से 20000 रूपये  अपने खाते से निकाल करला रहे थे। रुपए निकाल कर वह जैसे ही बाहर निकले लूटेरा विपिन बिहारी की वैग छिनकर भाग गया। हालांकि हल्का नंबर दो में तैनात सिपाही योगेश कुमार ने लुटेरे को दौड़ा कर पकड़ लिया। व्यापारियों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।वहीं कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ का कहना है की घटना की जांच की जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow