शाहजहांपुर न्यूज़: पति की हत्या के बाद 10 मिनट तक बर्बरता: पुलिस के सामने पत्नी ने शव के सिर से हाथ डालकर निकाला भेजा। 

Aug 10, 2024 - 22:28
 0  1089
शाहजहांपुर न्यूज़: पति की हत्या के बाद 10 मिनट तक बर्बरता: पुलिस के सामने पत्नी ने शव के सिर से हाथ डालकर निकाला भेजा। 

  • रोजा के हथौड़ा गांव में पति सत्यपाल ने पत्नी सावित्री से पानी मांगा, जिससे दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर सावित्री ने सत्यपाल के सिर पर ईंट से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद सावित्री ने पुलिस के सामने सत्यपाल के सिर से भेजा निकालकर बाहर फेंक दिया।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रोजा में पति की हत्या के बाद पत्नी ने 10 मिनट तक जो बर्बरता की उसे देखकर हर कोई कांप गया। लोग इस कदर भयभीत थे कि जैसे वो एक जगह जम से गए हों। डर के मारे कोई भी एक कदम आगे नहीं बढ़ा पा रहा था। महिला अपने पति की खोपड़ी को फोड़ने के बाद दो भागों में बांटकर दस मिनट तक हाथ डालकर अंदर से नसें और मांसे के टुकड़े आदि निकालकर फेंकती रही। वीभत्स घटना को देखकर लोग कांप गए। उसके पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके।

  • पत्नी की बर्बरता की सारी हदें पार -

पति की खोपड़ी को फोड़ने के बाद दो भागों में बांटकर पत्नी दस मिनट तक हाथ डालकर अंदर से नसें आदि निकालकर फेंकती रही। वीभत्स घटना को देखकर लोग कांप गए। उसके पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। गुरुवार को करीब दो बजे सत्यपाल समोसे लेकर अपने घर गया था। अंदर जाने पर गायत्री ने कुछ कह दिया। दोनों में विवाद होने के बाद सत्यपाल ने डंडा मार दिया। डंडा लगते ही गायत्री भड़क गई। उसने अलमारी में रखे हंसिया को उठाया और मारने के लिए झपट पड़ी।

  • पुलिस से पत्नी बोली-  भैया... इसे जलवा देना, ठीक है

पति की फटी खोपड़ी में हाथ डालते हुए पत्नी गायत्री थाना प्रभारी रोहित सिंह को देखकर बोली, भैया... इसे जलवा देना, ठीक है। इसके बाद मुझे भी जलवा देना। इसके बाद रोहित ने तुरंत ही अधिकारियों को सूचना देने के बाद रोजा इंस्पेक्टर राजीव वर्मा को फोन किया। रोजा पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस की गिरफ्त में उसके चेहरे पर पछतावे के कोई भाव नहीं थे। दहशत में आए सत्यपाल ने बाहर की ओर दौड़ लगा दी। गैलरी में पत्नी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। छीना-झपटी में उसके हाथ से हंसिया छिटक गया। दंपती में विवाद होने पर लोगों की भीड़ लग गई। तभी गायत्री ने सत्यपाल के सीने बैठकर वहीं पड़ी ईंट से सिर पर वार कर दिया। एक वार होते ही वह अचेत हो गया। बताते हैं कि दूसरी ईंट से वार करने के बाद सिर फट गया और उसकी मौत हो गई।

  • महिला बोली- वह पति से बहुत परेशान थी

हिरासत में लेने के बाद पुलिस की पूछताछ में गायत्री ने बताया कि उसका पति सत्यपाल शराब पीकर अक्सर उसे मारता-पीटता था। कमरे में बंद कर देता था। कभी रुपये भी नहीं देता था। इससे वह बहुत परेशान थी। लगातार मारपीट किए जाने से वह कुंठित हो गई थी। आज मुर्गा खाने के लिए 300 रुपये मांग रहा था। उसके पास रुपये नहीं थे। उसने कहा तो वह नहीं माना। रुपये मांगते हुए पीटने लगा। इसी वजह से उसने हत्या कर दी। पुलिस ने पूछा कि मारने के बाद उसे नोचते क्यों रही तो उसने कहा कि उसके अंदर इतना गुस्सा भर गया था कि उसने ऐसा कृत्य किया।

इसे भी पढ़ें:-  बांग्लादेश संकट, हिंदुओं के साथ नफरती हिंसा और भारतीय सेक्युलर, कहां गये मानवाधिकारी और मोहब्बत की दुकान के ठेकेदार।

  • यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को यह दिल दहलाने वाली वारदात हुई। विवाद के बाद घर के दरवाजे पर पत्नी ने पति का सिर ईंट से कुचल दिया। सीने पर बैठकर हाथों से सिर फाड़ने के बाद मांस के लोथड़े फेंकने शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।  रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग में सत्यपाल (40) पत्नी गायत्री देवी, बेटे रोहित, बेटी डॉली के साथ रहते थे। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे सत्यपाल का किसी बात को लेकर गायत्री से झगड़ा होने लगा। गुस्से में आई गायत्री ने ईंट उठाकर सत्यपाल के सिर पर मारनी शुरू कर दी। वह नीचे गिर गया तो सीने पर बैठकर लगातार ईंट मारती रही। सिर फटने पर हाथ से मांस के लोथड़े फेंकने शुरू कर दिए। महिला का कृत्य देखकर आसपास के लोग दूर से वीडियो बनाते रहे लेकिन पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गायत्री को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पत्नी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

  • मां ने उठाए सवाल... बोली सबकुछ ठीक करती थी फिर बीमार कैसे

पुलिस की पूछताछ में सत्यपाल की मां शकुंतला ने सवाल उठाया कि अगर गायत्री मानसिक रूप से बीमार थी तो फिर सारे काम ठीक कैसे कर पाती थी? वह केवल ढोंग करती थी। सिर्फ बेटे से झगड़े के समय ही आक्रामक होती थी। मां ने कहा कि गायत्री की मानसिक बीमारी की जांच कराई जानी चाहिए।

  • आर्थिक तंगी और शराब पीने की आदत से होते थे झगड़े

सत्यपाल शराब पीने का आदी था। वह जो कुछ कमाता था, शराब में उड़ा देता था। वह पत्नी गायत्री को रुपये नहीं देता था। कई बार उसकी मां शकुंतला घर में खाना भेजती थी। दंपती में रोज होने वाले झगड़ों के कारण आसपास के लोग भी परेशान थे। आसपास के कुछ लोगों ने कहा कि अक्सर झगड़ा होने के कारण वे लोग बीच में नहीं पड़ते थे। लेकिन ऐसा कुछ हो जाएगा, इसका अंदाजा भी नहीं था। बच्चे बचपन से ही दादी के पास रह रहे थे। पिता की मौत और मां के जेल जाने से रोहित और दीप्ति काफी गम और दहशत में हैं। वे कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। भाई अवनीश ने बताया कि पहले भी गायत्री हमला कर चुकी है। एक बार हंसिये से सत्यपाल पर हमला किया था। तब उसने ही बचाया था।

  • जिसने भी देखा दिल दहलाने वाला दृश्य... कांप गया

दोपहर करीब तीन बजे हथौड़ा से रोजा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे बने मकान के सामने का दृश्य जिसने देखा, कांप उठा। सड़क पर हर समय काफी भीड़भाड़ रहती है। मकान के बाहर बने चबूतरे पर सत्यपाल के सीने पर बैठी गायत्री उसके फटे सिर में हाथ डालकर बैठी थी। इस दौरान छुट्टी होने पर कई स्कूली बच्चे भी गुजर रहे थे, वे भी रुककर देखने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें वहां से हटाया। नजारा इतना खौफनाक था कि लोगों की रूह कांप गई। गाड़ियां रोककर लोग सबकुछ देखते रहे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वह महिला के पास जा सके।
घटना का वीडियो देख दहल गए लोग पति की हत्या के बाद वीभत्स हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। महिला ने इतनी बेरहमी से पति को मौत के घाट उतारा, जिसे देखकर लोग सहम गए।

  • एएसपी सिटी ने बताया- 

एएसपी सिटी संजय कुमार ने मामले के बारे में बताया कि सत्यपाल और सावित्री का विवाह 18 साल पहले हुआ था। वह काफी शराब पीता था, इसलिए दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। बच्चे इन सबसे परेशान होकर दादी के पास रहते हैं। उनका घर थोड़ी ही दूरी पर हैं। महिला ने शव के साथ बहुत ही क्रूर व्यवहार किया है। ऐसा लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।