हरदोई आईएनए न्यूज़: एसपी नीरज कुमार जादौन एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी भावभीनी श्रद्धांजली।

By INA News Desk
Aug 28, 2024 - 14:25
352 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: एसपी नीरज कुमार जादौन एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी  भावभीनी श्रद्धांजली।

हरदोई। शहर के कासिमपुर थाने में तैनात मृतक महिला आरक्षी शशि सिंह की दुर्घटना में दुखद: मृत्यु हो गयी।  आज महिला आरक्षी शशि सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की उपस्थिति में थाना कासिमपुर परिसर में शोक सलामी दी गयी। थाना कासिमपुर परिसर में एसपी व अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक महिला सिपाही को विनम्र श्रद्धांजलि दी। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर व पार्थिव शरीर को कंधा देकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा मृतक महिला आरक्षी के परिजनों से भेंटवार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा हरसंभव सहायता के लिए आश्वाशन दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow