बलिया वायरल विडियो- पिकअप और नाव के माध्यम से तस्करों द्वारा शराब की खेप बिहार भेजी जा रही।
Report- S.Asif Hussain zaidi
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया के थाना नरही क्षेत्र अंतर्गत से है जहां , पुलिस विभाग द्वारा नरही थाने पर बहुचर्चित कार्यवाही के बाद भी अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है। गत 24 अगस्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नाव के माध्यम से तस्करों द्वारा एक पिकअप और नाव द्वारा शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है ।
ग्रामीणों ने शराब लदी पिकअप को देखकर जब विरोध किया तो शराब तस्करो ने ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की। घटना के घंटों बीतने पर कोई कार्यवाही मे एक पिकअप बरामद होने का बात पुलिस कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो वायरल हुआ इसके बाद बलिया के पुलिस में अफरा तफरी देखी गयी।
इस मामले में Co सदर का बयान है कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया था कि तस्कर बिहार में नाव के माध्यम से शराब तस्करी कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर एक लावारिस पिकअप बरामद करती है और सीओ सदर द्वारा जारी बयान में न तो किसी तस्कर, न और बरामद शराब की पेटी का ही खुलासा किया गया है। जो पुलिसीया कार्यवाई पर सवालिया निशान लगा रहा है।
इसे भी पढ़ें:- गाजीपुर आईएनए न्यूज़। बिजली विभाग कुर्क- बिजली विभाग के कार्यालय को किया गया सीज, जाने क्या है पूरा मामला।
क्या तस्कर शराब तस्करी मे ऐसे ही सफल हो गये,क्योंकि घटना के 100 घंटे बीतने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी, के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। नरही के सोहाव ब्लॉक के गंगा घाट का है वायरल वीडियो।
#बलिया पुलिस विभाग द्वारा नरही थाने पर बहुचर्चित कार्यवाही के बाद भी अवैध शराब तस्करी का मामला आया सामने
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) August 28, 2024
गत 24 अगस्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें नाव के माध्यम से तस्करों द्वारा एक पिकअप और नाव द्वारा शराब की खेप बिहार भेजी जा @balliapolice @Uppolice pic.twitter.com/5w4W40J5kI
What's Your Reaction?