हरदोई न्यूज़: प्रतिष्ठित व्यवसायी जीतू गुप्ता की इलाज के दौरान मौत, दो दिन पूर्व मॉर्निंग वॉक के दौरान ई रिक्शा ने मारी थी टक्कर। 

Aug 21, 2024 - 15:45
413 Views
हरदोई न्यूज़: प्रतिष्ठित व्यवसायी जीतू गुप्ता की इलाज के दौरान मौत, दो दिन पूर्व मॉर्निंग वॉक के दौरान ई रिक्शा ने मारी थी टक्कर। 

कछौना\ हरदोई। कछौना कस्बा में दो दिन पूर्व सुबह टहलने के लिए प्रतिष्ठित व्यवसायी जीतू गुप्ता निकले थे तभी रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने जोरदार पीछे से टक्कर मारी थी जिसका वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा में सीन कैद हो गया था इसके बाद घायल जीतू को उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया था वहां पर इलाज के दौरान आज जीतू गुप्ता जिंदगी की जंग हार गये।

जीतू गुप्ता काफी नेक दिल और मिलनसार व्यक्ति थे जिनकी दुर्घटना होने की सूचना मिलते ही कछौना कस्बा के सभी मंदिरों में उनके साथियों प्रिय जनों शुभचिंतकों के द्वारा हवन आदि करके उनके स्वस्थ होने की मन्नतें की गई लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था जो हुआ व्यवसायी की निधन की सूचना मिलते ही समूचे कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई स्तब्ध नजर आ रहा है। 

इसे भी पढ़ें:- बरेली: मंगेतर ने पहले लड़की का गला रेता फिर ट्रेन से कटकर कर ली आत्महत्या

घटना होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कछौना कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा को बरामद कर लिया था और अन्य रिक्शा चालकों पर शिकंजा भी कसा गया कछौना कस्बा में सड़क के किनारे फुट पाथ पर अवैध अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वाले यात्रियों का निकलना दूभर रहता है वही कस्बा में अधिक तादाद में ई-रिक्शा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है तथा इन्हीं रिक्शा चालकों में अधिकांश चालक शराब भी पीकर चलाते हैं तथा कुछ नाबालिक बच्चे भी रिक्शा चलाते हुए नजर आते हैं जिससे इस प्रकार की घटनाएं होने की संभावना प्रबल रहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow