बिजनौर न्यूज़:  दो दिन से गायब युवक की खो नदी मे मिली लाश परिवार मे मचा कोहराम मृतक का पत्नी से चल रहा था विवाद।

By INA News Desk
Aug 19, 2024 - 14:16
79 Views
बिजनौर न्यूज़:  दो दिन से गायब युवक की खो नदी मे मिली लाश परिवार मे मचा कोहराम मृतक का पत्नी से चल रहा था विवाद।
Advertisement
Advertisement

बिजनौर। शेरकोट क्षेत्र में उस समय सनसनी फेल गई जब दो दिन से गायब जवान लड़के की खो नदी मे लाश मिली जिसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा घटना से परिवार वालों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल मृतक का अपनी पत्नी से चल रहा था विवाद।

इसे भी पढ़ें:- शाहजहांपुर न्यूज़: ऑटो चालक ने युवती से की छेड़छाड़, युवती ऑटो से कूदी, किसी के घर मे घुसकर बचाई जान।

बताया जा रहा है। की धामपुर के ग्राम नंगला भज्जावाला निवासी वीरेंद्र का 23 साल का बेटा दीपक शुक्रवार की रात से गायब था परिजन उसको तभी से ही हर जगहा तालाश कर रहे थे। लेकिन परिजनों को दीपक का कोई सुराग नही लगा वही आज देर शाम शेरकोट के गांव हादकपुर मे बह रही खो नदी मे दीपक की लाश तैरती मिली जिसे देख गांव मे सनसनी फेल गई। गांव वालों ने आनन - फानन मे शेरकोट पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नदी से बाहर निकाल कर अपने कब्जे मे लिया लिया जिसके बाद मृतक के परिजनों को लाश मिलने की खबर दी खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

वही इस मामले मे सिओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार ने बताया की मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके जिसके चलते वो बेहद परेशान था मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही है। मौत का सही कारण पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए है। शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। 

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement