हरदोई न्यूज़: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई। 

Aug 21, 2024 - 16:29
56 Views
हरदोई न्यूज़: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई। 

हरदोई। आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शाहाबाद नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर के नेतृत्व में शाहाबाद विधानसभा के मोहल्ला वाजिदखेल  बूथ संख्या 71 रामसरन राठौर के यहाँ कल्याण सिंह "बाबूजी" की पुण्यतिथि पर हम सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हिन्दू हृदय सम्राट, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज मोहल्ला वाजिदखेल में आयोजित द्वितीय 'हिन्दू गौरव दिवस' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 'बाबूजी' की यात्रा, शून्य से शिखर तक की यात्रा है। अपने संघर्ष और त्याग से वे अपार जन-विश्वास के प्रतीक बने थे।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस पर सर्वश्रेष्ठ सज्जा के लिए जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के रामसरन राठौर,सुल्तान खां, ओबीसी मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष सतीश राठौर, नगर उपाध्यक्ष सचिन राठौर , सदस्य राजकुमार राठौर, श्रीपाल ,प्रेमचंद , संतोष, रामलाल ,विमल कुमार, रंजीत, मेवाराम, फईम, रामकिशोर, सतीश अमित, लेखापल, हंसराज, राजराम, आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow