अंबेडकरनगर न्यूज़: महिला के उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार। 

Jul 25, 2024 - 16:01
80 Views
अंबेडकरनगर न्यूज़: महिला के उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार। 
गिरफ्तार अभियुक्त

टाण्डा \ अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में 20 वर्षीय दलित महिला  द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने के मामले में सीओ टाण्डा शुभम कुमार की हुकुम तहरीरी पर मुख्य अभियुक्त रजनीश कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी थाने के उप निरीक्षक  राजेन्द्र प्रसाद यादव ने हमराही सिपाहियों के साथ बैंक आफ बडौदा महुआरी के पास से की। 

उल्लेखनीय है कि जहर खाने के बाद उक्त महिला को मेडिकल कालेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया था। बाद में पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी विवेचना सीओ टाण्डा कर रहे हैं। उक्त महिला के पिता ने बताया था कि उसकी लड़की से रजनीश यादव का सम्बन्ध था। इसी बीच उसने अपनी लड़की की शादी पंजाब में कर दिया।दो माह पूर्व वापस आने के बाद उनकी लड़की को आरोपी अपने घर लेकर चला गया।18 जुलाई को उसकी लड़की को मार पीट कर भगाने की कोशिश की गई। इसी से क्षुब्ध होकर लड़की ने 20 जुलाई को रात्रि में जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या का प्रयास किया।रात्रि में एम्बुलेंस के जरिये  मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:-  बलिया में एडीजी और डीआईजी ने मारा छापा, तीन पुलिसकर्मी समेत 20 हिरासत मे, कई काले कारनामों का खुलासा।

उक्त मामले में इब्राहिमपुर पुलिस ने दलित उत्पीड़न सहित विभिन धाराओं में  रजनीश व उसकी माँ तथा बहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेवचना सी ओ टाण्डा को सौंपी थी ।थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर संदीप कुमार राय ने बताया कि अभियक्त रजनीश यादव को सी ओ के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow