बाराबंकी न्यूज़: मंदिर में मां दुर्गा का मुकुट हुआ गायब, सीसीटीवी फुटेज ने पकड़ी चोरी।

By INA News Desk
Jul 24, 2024 - 18:16
111 Views
बाराबंकी न्यूज़: मंदिर में मां दुर्गा का मुकुट हुआ गायब, सीसीटीवी फुटेज ने पकड़ी चोरी।

बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र में भगवान और भक्त की आस्था के बीच एक मंदिर में चोरी की वारदात ने माहौल गर्म कर दिया। लेकिन तीसरी आँख ने कुछ ही देर में चोरी करने वाले का पर्दाफाश किए जाने के बाद पुलिस चोर को दबोचने रवाना हो गई। 

जानकारी के अनुसार सुबेहा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजन करने गए पुरोहित ने देखा दुर्गा मां की प्रतिमा का मुकुट चोरी हो चुका है। यह बात उन्होंने लोगो से साझा किए जाने से क्षेत्र में ह्ड़कंप मच गया, और लोगो की भीड़ लग गई।

इसे भी पढ़ें:-  बिजनौर न्यूज़: 15 हज़ार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम ने दबोचा।

जिसके बाद मंदिर समिति एक्शन में आई और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरो से फुटेज देखी तो एक युवक सफ़ेद गमछे में मुकुट छिपाकर ले जाता दिख गया। कमेटी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है, भक्तो का कहना है कि तीन माह पूर्व भी चोरो ने मंदिर को निशाना बनाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow