बिजनौर न्यूज़: 15 हज़ार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम ने दबोचा। 

By INA News Desk
Jul 24, 2024 - 17:48
225 Views
बिजनौर न्यूज़: 15 हज़ार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम ने दबोचा। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

  • धामपुर भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद से आई टीम ने विद्युत विभाग में तैनात संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर को 15 हज़ार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

बिजनौर। संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर नलकूप कनेक्शन देने के नाम पर किसान से पैसे की डिमांड काफी समय से कर रहा था। किसान के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण इकाई के द्वारा कारवाही किया जाना बताया गया है। 

जानकारी के अनुसार नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी अनुराग कौशिक पुत्र राम बहादुर शर्मा अपने दादाजी के नाम पर नलकूप का कनेक्शन लेने के लिए विद्युत विभाग में आवेदन किया था। बताया जाता है कि विद्युत विभाग कनेक्शन देने के बदले किसान को काफी समय से  टरका रहा था। बताया जाता है कि विद्युत वितरण खंड 2 में टी जी 2 के पद पर तैनात विकास कुमार के द्वारा कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता से 15 हजार सुविधा शुल्क लेना तय किया गया।

किसान अनुराग कौशिक के द्वारा विद्युत विभाग द्वारा बिना सुविधा शुल्क लिए नलकूप का कनेक्शन न देने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद में की गई थी। शिकायत के आधार पर मुरादाबाद से आई टीम ने शिकायतकर्ता को 15 हजार की नगदी देकर उसे विद्युत कार्यालय भेज दिया। बताया जाता है कि विद्युत अधिकारी के द्वारा संविदा विद्युत कंप्यूटर ऑपरेटर को 15 हजार की धनराशि देने को कहा गया। कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा जैसे ही उक्त धनराशि को पकड़ा गया भ्रष्टाचार निवारण टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर को दबोच लिया। तथा जबरन उसे दबोच कर कोतवाली धामपुर ले गई।

इसे भी पढ़ें:-  बिजनौर न्यूज़: मौत की नदी- खेत से काम करके लौट रहे तीन सगे भाइयों की नदी में डूबने से हुई मौत।

भ्रष्टाचार निवारण की टीम में कंप्यूटर ऑपरेटर के हाथ पानी में डालें तो वह रंगीन हो गया। ट्रैप टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक नवल मारवाह, मोहम्मद इश्तियाक, मुख्य आरक्षी सतीश कश्यप, आरक्षी अतुल सिसोदिया, राहुल कुमार, प्रियंकुर कुमार, दीपक पूनिया आदि मौजूद रहे। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के द्वारा विद्युत विभाग में की गई कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement