मेरठ न्यूज़: अवैध संबंध के शक में सऊदी अरब से पति ने ही कराया जानलेवा हमला।

मेरठ-यूपी। अपनी पत्नी पर किसी से अवैध संबंधों के चलते पति ने सऊदी अरब से ही जानलेवा करवा दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूंछतांछ अभी जारी है। उम्मीद है कि कुछ नए राज अभी उजागर होने शेष हैं। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया था। खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके पति के भांजे सहित एक दोस्त को गिरफ्तार किया। पूंछतांछ में पता चला कि उस महिला के पति ने ही अवैध संबंधों के शक में सऊदी अरब में बैठकर उस पर जानलेवा हमला कराने की साजिश रची थी।
बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मामले को लेकर बताया कि बीती 21 जुलाई को गंगानगर के ईशापुरम की रहने वाली प्रियंका अपने बेटे के साथ बाइक से पुरकाजी जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में दुल्हेड़ा रोड पर बाइक सवार दो हमलावरों ने प्रियंका पर गोली चलाते हुए बलकटी से वार किए थे, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रियंका के पति प्रवीन के रिश्ते के भांजे राहुल और उसके दोस्त निशांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हमले में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस, बलकटी, बाइक और घटना को अंजाम देने के लिए गाजियाबाद से खरीदे गए मोबाइल बरामद किए गए हैं। पता यह भी चला कि प्रियंका का पति प्रवीन सऊदी अरब में नौकरी करता है। प्रवीन को शक था कि उसकी पत्नी प्रियंका के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की प्लानिंग की।
इसे भी पढ़ें:- भारतीय नौसेना ने बचाई दुश्मन की जान तो लोग बोल उठे- वाह भारत की सेना।
इसके लिए उसने अपने भांजे राहुल को तैयार किया। राहुल ने अपने साथी निशांत को इस कत्ल की सुपारी दी थी। इसके बाद दोनों ने प्लानिंग के तहत रेकी करते हुए वारदात को अंजाम दिया लेकिन प्रियंका की जान बच गई। एसपी सिटी ने बताया कि महिला के पति को भी इस मामले में आरोपी बनाया जा रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल अभी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
What's Your Reaction?






