बलिया में एडीजी और डीआईजी ने मारा छापा, तीन पुलिसकर्मी समेत 20 हिरासत मे, कई काले कारनामों का खुलासा।

By INA News Desk
Jul 25, 2024 - 13:55
454 Views
बलिया में एडीजी और डीआईजी ने मारा छापा, तीन पुलिसकर्मी समेत 20 हिरासत मे, कई काले कारनामों का खुलासा।
वैभव कृष्णा आजमगढ़ जोन
Advertisement
Advertisement
  • यूपी-बिहार बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 3 पुलिस वालों सहित 20 गिरफ्तार
  • सस्पेंड होने के बाद एसएचओ फरार, कमरा सील, बड़े राज खुलने की उम्मीद
  • ट्रकों से अवैध वसूली का मामला, एडीजी और डीआईजी ने सादे कपड़ों में की छापेमारी

बलिया। जिले में पुलिस के आला अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लगातार मिल रही शराब,पशु तस्करी, बालू तस्करी की शिकायत पर एडीजी पियूष मोर्डिया और डीआईजी रेंज आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने ग्राउंड एक्शन को अंजाम दिया है। दोनों अधिकारियों ने सादे कपड़ों में नरही थाने के भरौली गोल चौराहे पर बड़ी रेड की है। 

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मियों समेत बीस लोगों को पकड़ा गया है। ये सभी अवैध कार्यों में लिप्त हैं और रेड के दौरान वसूली करते मिले हैं।  मिली जानकारी के अनुसार इस समय दोनों अधिकारी टीम के साथ नरही थाना में मौजूद हैं, जहाँ पूरे थाने को खंगाला जा रहा है। थानाध्यक्ष का कमरा भी सील कर दिया गया है। साथ ही पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त थाने से जुड़े अन्य लोगों को भी यहां बैठाया गया है।ट्रकों से की जा रही अवैध वसूली को लेकर एडीजी बनारस द्वारा अलसुबह 4 बजे यूपी-बिहार बॉर्डर पर की गई छापेमारी में 3 पुलिसकर्मियों समेत 20 लोग हिरासत में लिए गए हैं।

में एसएचओ के भी दोषी मिलने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और उनका कमरा सील कर दिया, जिसके बाद से एसएचओ फरार हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर ट्रकों से वसूली की शिकायत पर वाराणसी जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने गुरुवार की अलसुबह करीब चार बजे छापेमारी की।मौके से एडीजी के निर्देश पर तीन पुलिसकर्मी समेत करीब 20 लोग हिरासत में लिए गए हैं। बताया जा रहा कि 50 से अधिक मोबाइल, बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है। नरही थानाध्यक्ष का कमरा सील कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों के बॉक्स भी खंगाले जा रहे हैं। भरौली यूपी और बिहार सीमा पर स्थित है। बिहार से लाल बालू, कोयला आदि लदे ओवरलोड ट्रकों से यहां वसूली हो रही थी।

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक परिचय : क्षत्रिय महासभा तदर्थनाम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा स्थापना।

गौरतलब है कि नरही थाने के अंतर्गत भरौली चौराहा पर यूपी-बिहार बॉर्डर पर लगातार वसूली समेत कई काले कारनामों के संचालन की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को मिल रही थी। माना जा रहा है कि इसी को लेकर बिना किसी सूचना के लीक हुए इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।   

  • ट्रकों से वसूली की सूचना पर मारा छापा

भरौली यूपी और बिहार सीमा पर स्थित है। बिहार से लाल बालू, कोयला आदि लदे ओवरलोड ट्रकों से यहां वसूली हो रही थी। यहां पर पुलिस की वसूली और लोकेशन देने की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर एडीजी, डीआईजी और क्राइम ब्रांच की टीम रात 12 बजे ही बक्सर पंहुच गई थी। इसके बाद भोर में छापेमारी की प्रक्रिया शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें:-  मेरठ न्यूज़: अवैध संबंध के शक में सऊदी अरब से पति ने ही कराया जानलेवा हमला।

बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष फरार हैं। यहां बालू के ट्रकों से वसूली के कारण गाजीपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तक 18 किमी जाम लगता था। शिकायत यह भी थी कि पुलिस ने वसूली के लिए यहां निजी लोगों को कमीशन पर लगा रखा था। फिलहाल जांच और हिरासत में लिए पुलिसकर्मियों से पूछताछ जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement