उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन  का डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन।

Ballia: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन का प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर लम्बित  समस्याओ को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक

Aug 26, 2025 - 18:03
114 Views
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन  का डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन।
मुजतबा  हुसैन प्रांतीय अध्यक्ष उ,प्र,मा,शिक्षणेत्तर एसोसिएशन

Report- S.Asif Hussain zaidi. 

Ballia: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन का प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर लम्बित  समस्याओ को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हुआ।

प्रदर्शन के दौरान प्रेस प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुजतबा हुसैन  बताया कि हमारी 13 सूत्रीय मांगे है, जिसमें कई प्रमुख मांगे भी है जैसे पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षक पदों पर पदोन्नती अवकाश नगदी करण,चिकित्सीय सुविधा 2013 के अनुसार लिपिकीय संवर्ग का पुनर्गठन और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने तथा उनको सम्मानजनक मानदेय 18 हजार रुपए दिये जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष मुज्तबा बताया कहा कि D.I.O.S कार्यालय में बगैर पैसा दिये  कोई काम नही होता।

प्रदेश अध्यक्ष मुज्तबा ने कहा कि बार  बार शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया परंतु शासन की अनदेखी से पूरा शिक्षणेत्तर समाज आहत है। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि अब अपनी मांगों के लिए हमें निर्णायक लड़ाई लड़नी है , इस संबंध  मे प्रांतीय धरना जो 9 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में होने जा रहा है , इस अवसर पर निर्णायक संघर्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

Also Read- लखीमपुर खीरी की चंदन चौकी बनेगी इको-टूरिज्म और वेलनेस हब, पीपीपी मॉडल से होगा विकास- जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow