Ballia News: रोजगार मेला में 205 अभ्यर्थियों का हुआ चयन। 

पीपीपी मोड पर संचालित राजकीय पालीटेक्निक बांसडीह में जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय पालिटेक्निक,बांसडीह के संयुक्त तत्वावधान....

By INA News Desk
Dec 27, 2024 - 18:18
112 Views
Ballia News: रोजगार मेला में 205 अभ्यर्थियों का हुआ चयन। 
Advertisement
Advertisement

Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। पीपीपी मोड पर संचालित राजकीय पालीटेक्निक बांसडीह में जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय पालिटेक्निक,बांसडीह के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला का उद्घाटन प्रेरणा इंजीनियरिंग एजुकेशन ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के एमडी नितेश कुमार, राजकीय पालिटेक्निक बांसडीह के प्रधानाचार्य डा. रवि कांत रंजन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार तथा अनुदेशक परमानंद सिंह यादव द्वारा किया गया।

Also Read- पुलिस विभाग की निर्माण परियोजनाओं की शासन स्तर से हो सीधी मॉनीटरिंग: मुख्यमंत्री

इस रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की जैसे जेप्टो, लेंसकार्ट ,एनएसडीसी ,एसकेएच मेटल, सोना बीएलडब्लू इत्यादि कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इन कम्पनियों द्वारा 350 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया तथा साक्षात्कार के माध्यम से 205 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। यह रोजगार मेला संस्थान के उप प्रधानाचार्य अभिषेक आनंद, असिस्टेंट प्रोफेसर ,मानसी यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर रितिका सोनी इत्यादि कर्मचारीकी देखरेख में सकुशल संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement