Lucknow : प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी से जारी की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ किसानों को मिली सौगात

कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों की समृद्धि और उनके आर्थिक सशक्ति

By INA News Desk
Mar 13, 2026 - 23:36
62 Views
Lucknow : प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी से जारी की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ किसानों को मिली सौगात
Lucknow : प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी से जारी की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ किसानों को मिली सौगात
Advertisement
Advertisement

  • कृषि भवन में सजीव प्रसारण के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उत्तर प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का जताया आभार
  • अन्नदाताओं के खाते में पहुँचे 4335.11 करोड़ रुपये
  • डबल इंजन की सरकार खेत के बेहतर स्वास्थ्य और किसान के सम्मान के लिए संकल्पबद्ध: सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को खानापारा, गुवाहाटी (असम) से देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 22वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए, जिनके खातों में कुल 4335.11 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई। राजधानी लखनऊ स्थित कृषि भवन के सभागार में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री का प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि 21वीं किस्त तक प्रदेश के किसानों को 94,668.58 करोड़ रुपये मिल चुके थे और आज की 22वीं किस्त के बाद यह कुल धनराशि बढ़कर 99,003.69 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने वर्षवार विवरण देते हुए बताया कि वर्ष 2018-19 में जहां 2,238.92 करोड़ रुपये से शुरुआत हुई थी, वहीं वर्ष 2024-25 में 15,594.74 करोड़ रुपये और चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीनों किस्तों को मिलाकर अब तक 13,692.70 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में पहुँचे हैं।

कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों की समृद्धि और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह योजना पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें खेती की छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए स्वावलंबी बना रही है। उन्होंने कहा कि बीज से लेकर बाजार तक और सम्मान निधि से लेकर फसल बीमा तक, सरकार हर मोर्चे पर अन्नदाता के साथ खड़ी है। आज का यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि तकनीक के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पारदर्शिता के साथ लाभ सीधे पात्रों तक पहुँच रहा है। इस अवसर पर 200 से अधिक किसान, प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र, कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी, कृषि विभाग के सभी उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement