Hardoi : हरदोई में राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिला उत्पीड़न पर सख्त रुख अपनाया
दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करें और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाएं। सदस्य ने कहा कि किसी भी विभाग या जगह पर महिलाओं और बालिकाओं के साथ उत्पीड़न ब
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह की अध्यक्षता में हरदोई में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। इस दौरान घरेलू हिंसा और अन्य उत्पीड़न से जुड़ी 12 शिकायतों पर ध्यान दिया गया। सदस्य ने सीओ सिटी अंकित मिश्रा को निर्देश दिए कि थानाध्यक्षों को कहें कि महिला उत्पीड़न की शिकायतों को गंभीरता से लें।
दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करें और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाएं। सदस्य ने कहा कि किसी भी विभाग या जगह पर महिलाओं और बालिकाओं के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम को निर्देश दिए कि शिकायतों को समय पर महिला आयोग भेजें। इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमि यादव, महिला थानाध्यक्ष निशा शुक्ला, जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्रियंका, सतीश कुमार, रामू यादव, सुरभि सिंह, प्रशांत दीक्षित और कीर्ति उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











