Ballia News: राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से चित्रकला कार्यशाला में प्रशिक्षण। 

राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से चित्रकला कार्यशाला में प्रशिक्षण  सायं 3:00 से  6:00 बजे तक श्री मुरली मनोहर टाउन....

May 30, 2025 - 14:04
 0  61
Ballia News: राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से चित्रकला कार्यशाला में प्रशिक्षण। 

Report- S.Asif Hussain zaidi 

राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से चित्रकला कार्यशाला में प्रशिक्षण  सायं 3:00 से  6:00 बजे तक श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया में सफलता पूर्वक चल रहा है l इस प्रशिक्षण  में 10 वर्ष से 17 वर्ष एवं 18वर्ष से ऊपर कोई भी प्रशिक्षण ले सकते हैं l यह प्रशिक्षण 15 जून तक चलेगा l चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला के संयोजक डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि प्रशिक्षण के छठवें दिन विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षण देने के लिए इरशाद अहमद अंसारी (मास्टर ऑफ डिजाइन आईआईटी मुंबई) को आमंत्रित किया गया। 

इरशाद अहमद अंसारी ने प्रशिक्षण के दौरान  लैंडस्केप पेंटिंग (प्राकृतिक दृश्य चित्रण) में प्रोस्पेक्टिव के सिद्धांत को बताते हुए वाटर कलर से हैंडमेड पेपर पर डेमोंसट्रेशन (अपनी कला का प्रदर्शन) दिए l इस प्राकृतिक दृश्य चित्रण में इरशाद ने आसमान में उमड़ते बादल, दूर की पर्वत श्रृंखलाएं, क्षितिज पर धुंध सा दिखता गांव, लहलहाते हरे भरे खेत जब बच्चों के सामने बना कर दिखाएं तो प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं ने कलाकृति देखकर अचंभित हो गए l  डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि वाटर कलर में पहले लाइट कलर किया जाता है उसके बाद डार्क कलर लगाया जाता है और वाटर कलर फ्लो टेक्निक में सुंदर कलाकृतिया बनती है l

Also Read- Viral: आपने अपनी बेटियों को बहुत बचा लिया, अब अपने बेटों को संभाल लो…गाजियाबाद में 24 वर्षीय पवन गुप्ता ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की आत्महत्या, नर्स के दोस्तों पर आरोप

कैफ़ खान (BFA, जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली),विनित मौर्या (BFA, इलाहाबाद विश्वविद्यालय),अनम अली (BFA,जामिया मिलिया दिल्ली) एवं अनस खान प्रशिक्षक के रूप में अपना सराहनीय योगदान दे रहे हैं l हर्षिता तिवारी,श्रीजा मिश्रा, नितेश राज पांडे, प्रीति कुमारी, आयत गुफरान, संपदा मौर्य, आर्य नंदिनी ओझा, भाब्या ओझा,अरुसी प्रकाश, हर्षित पांडे, अग्रिम पांडे, आयुष,यशान कुमार वर्मा, करन राज, आद्रिका पांडे, शुभम पांडे, अर्पित यादव, अर्पिता यादव, हिमांशु पांडे, दिव्यांश पाराशर, काव्या, अद्वित,अर्शिका सिंह, वैभवी सिंह, कृतिका सिंह, सात्विक सिंह, आशीर्वाद, अभीराज श्रीवास्तव, दिव्यांशु गुप्ता, वैष्णवी, वागीशा तैयबा,सयमा, महेनूर नाज, जोया, बिट्टू यादव, आदि ने प्रशिक्षण लिया l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।