Hardoi News: पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई में सप्त दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन।
बच्चों को यह विस्तार से समझाया गया की उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से बोले जाने वाली कुल आठ स्थानीय भाषाएं जैसे भोजपुरी...
Hardoi News: पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई में सप्त दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन हुआ जिसमें अलग-अलग 7 दिनों में बच्चों को भाषा से संबंधित गतिविधियां कराई गईl भारत के मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन द्वारा प्रचारित एवं प्रसारित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को देशज भाषाओं,बोलियों से परिचित कराना तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों को बच्चों तक पहुंचाना था। 7 दिनों के निर्धारित साप्ताहिक कार्यक्रमों के विवरण के अनुसार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई में बच्चों को सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश की कुछ प्रमुख बोलियों का ज्ञान दिया गया तथा भारत की विभिन्न भाषाओं से भी उनका परिचय कराया गयाl
स्थानीय भाषा में वास्तविक जीवन में प्रयुक्त होने वाले शब्दों में वार्तालाप, सब्जियों, फलों के नाम इत्यादि बच्चों ने जिज्ञासा के साथ सीखे l बच्चों को यह विस्तार से समझाया गया की उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से बोले जाने वाली कुल आठ स्थानीय भाषाएं जैसे भोजपुरी, मधी, बुंदेली ,कौरवी ,अवधि इत्यादि प्रदेश के किस हिस्से में बोले जाते हैं और कैसे एक दूसरे से थोडा बहुत अलग है l प्रत्येक भाषा के प्रमुख साहित्यकार, रचनाएं, संगीतकार व गायको जैसे मालिनी अवस्थी,भिखारी ठाकुर, मैथिली ठाकुर, अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध इत्यादि से बच्चों को डिजिटल माध्यम से रोचक तरीकों से अवगत कराया गया l
बच्चों ने लोकल खान-पान के बारे में भी जाना जब सभी बच्चों ने आपस में एक दूसरे के घर से बने हुए अलग-अलग तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। अध्यापिका अर्चना सिंह द्वारा बच्चों से देशी भाषाओं के गीत भी सुने गए तथा बच्चों ने नाटक भी प्रस्तुत किये। देश प्रदेश के प्रमुख धरोहरों इमारतों,नदियों के बारे में बच्चों ने छठे दिन डिजिटल टीवी पर ज्ञान प्राप्त किया। शिक्षक के सी कुशवाहा द्वारा बच्चों को रोचक जानकारी जैसे हैदराबाद का नाम हैदराबाद क्यों पड़ा, भी दी गई।
पुस्तकालय अध्यक्ष आदेश द्वारा बच्चों को तमिल में गिनती सिखाई गई प्राचार्य ने बच्चों से क्विज के माध्यम से जाना कि उन्होंने क्या सीखाl इस समर कैंप का आयोजन व संचालन डॉक्टर अर्चना सिंह पीजीटी इंग्लिश, आदेश पुस्तकालयअध्यक्ष, के कुशवाहा टीजीटी इंग्लिश, अखिलेश सिंह पीजीटी हिंदी, तथा संजीव प्रताप प्राथमिक शिक्षक द्वारा प्राचार्य मोहम्मद राशिद के निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया l
Also Read- Hardoi News: हरदोई में मृतक आश्रित कोटे से रंजेश और मीरा देवी को सफाई कर्मी पद पर नियुक्ति
अपने संभाषण में प्राचार्य मोहम्मद राशिद जी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों की छुट्टियों को सार्थक बनाते हैं बच्चों को नित्य प्रतिदिन कुछ नया सीखने समझने की प्रेरणा देते हैं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई छुट्टियों में भी बच्चों के विकास के लिए पूर्णतया समर्पित हैl बच्चों को समर कैंप में भाग लेने के लिए सर्टिफिकेट व पुरस्कार भी दिए गए तथा स्वास्थ्य पूर्ण जलपान की व्यवस्था भी की गई थीl
What's Your Reaction?











