Ballia News: चोर ने ज्वेलर्स की दुकान से चार लाख के गहनों पर किया हाथ साफ, चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद।

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र से है जहां एक शातिर चोर ने ज्वेलर्स की दुकान से ₹ (चार लाख )के गहनों पर हाथ .....

Dec 27, 2024 - 18:25
 0  64
Ballia News: चोर ने ज्वेलर्स की दुकान से चार लाख के गहनों पर किया हाथ साफ, चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद।

Report- S.Asif Hussain zaid

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र से है जहां एक शातिर चोर ने ज्वेलर्स की दुकान से ₹ (चार लाख )के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि बलिया जनपद के सुखपुरा थाना अंतर्गत एक ज्वेलर की दुकान पर ग्राहक बनकर एक चोर पहुंचा। दुकान का मालिक किसी काम से गैर जनपद गया हुआ था। ऐसे में दुकान पर दुकानदार की मां बैठी हुई थी। चोर ने मां को बातों में उलझा कर रखा और इस दौरान उसने सेफ बॉक्स में रखें 4 लाख के गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता  है कि एक महिला दुकान में बैठी हुई है। 

Also Read- Ballia News: रोजगार मेला में 205 अभ्यर्थियों का हुआ चयन।

इसी बीच एक पुरूष दुकान में प्रवेश करते है। वह व्यक्ति महिला से बात करते हुए सेफ बाक्स की तरफ हाथ बढ़ाते हुए सेफ बाक्स से कुछ निकालकर तेजी से अपने पैकेट में रखता है। और कुछ देर बाद ही वह दुकान से निकल गया। घटना 25 दिसम्बर की है। हालांकि इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को घटना की शिकायत कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।