Hardoi: एसपी हरदोई का परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न।

उप निरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 की प्रथम पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जनपद

Mar 14, 2026 - 15:16
61 Views
Hardoi: एसपी हरदोई का परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न।
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की पहली पाली संपन्न, एसपी हरदोई ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

हरदोई: उप निरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 की प्रथम पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की आवाजाही तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।

Also Read- Hardoi : हरदोई में राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिला उत्पीड़न पर सख्त रुख अपनाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow