कन्नौज: सीडीआर में चौंकाने वाला खुलासा; घटना वाले दिन के मिले अहम सबूत

बुआ की तलाश में जुटी टीमें, आरोपी नवाब सिंह की तबीयत ख़राब
कन्नौज।
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए हैं। इनमें सबसे पहले पुलिस ने आरोपी नवाब सिंह यादव व पीड़िता की बुआ के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई, जिसमें पता चला कि दोनों के बीच घटना वाले दिन कई बार बात हुई। दूसरा महत्वपूर्ण साक्ष्य डिग्री कॉलेज का डीवीआर है, जिसमें पीड़िता अपनी बुआ के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। वह कितनी देर तक वहां रुकी, इसका भी रिकॉर्ड है। पुलिस ये सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कोर्ट में पेश करेगी। वहीं नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी बुआ की तलाश में एसओजी ने नोएडा-दिल्ली समेत एनसीआर में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। आरोपी बुआ ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है, जिससे पुलिस को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पीड़िता की बुआ की तलाश में जुटी है। बुआ ही उसे डिग्री कॉलेज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के पास लेकर गई थी। इसमें एसओजी को दिल्ली एनसीआर भेजा गया, क्योंकि वहां बुआ का अक्सर आना-जाना होता था। पुलिस ने बुआ के संभावित ठिकानों का पता लगा लिया, लेकिन जब वहां दबिश दी तो वह नहीं मिली। कई दिन तक छापामारी करने के बाद एसओजी अब वापस लौट रही है। बुआ की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम जुटी है। किशोरी के माता-पिता ने भी बुआ पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर वह उसी दिन से पुलिस की नजर में चढ़ गई थी। मुकदमे में नामित होने के बाद एसपी ने आरोपी बुआ की तलाश में छह टीमों को लगाया है। दुष्कर्म मामले में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। इनमें सबसे पहले पुलिस ने आरोपी नवाब सिंह यादव व पीड़िता की बुआ के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई, जिसमें पता चला कि दोनों के बीच घटना वाले दिन कई बार बात हुई।
यह भी पढ़ें - लेटरल एंट्री के खिलाफ राहुल गांधी का बयान- संविधान को नष्ट कर रहा भाजपा का रामराज्य
दूसरा महत्वपूर्ण साक्ष्य डिग्री कॉलेज का डीवीआर है, जिसमें पीड़िता अपनी बुआ के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। वह कितनी देर तक वहां रुकी, इसका भी रिकॉर्ड है। पुलिस ये सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कोर्ट में पेश करेगी। आपको बता दें कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और पीड़िता की बुआ के बीच घटना वाले दिन दोपहर से ही बातचीत हो रही थी। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दोनों के नंबरों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) खंगाली। पुलिस का दावा है कि उसके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी। पीड़िता के माता-पिता ने ही बुआ पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से वह पुलिस की नजर में चढ़ गई। पीड़िता की मां का कहना था कि लगातार फोन कर मेडिकल परीक्षण न कराने का दबाव बना रही थी। उधर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित पूर्व ब्लॉक प्रमुख को तबीयत में सुधार होने पर जेल के अस्पताल से बैरक नंबर नौ में शिफ्ट कर दिया गया। 10 अगस्त को पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को उसके डिग्री कॉलेज से गिरफ्तार किया था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर आरोप है कि बुआ के साथ कॉलेज पहुंची किशोरी से उसने दुष्कर्म किया। जेल पहुंचने पर उसका बीपी बढ़ गया था। 10 अगस्त को पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को उसके डिग्री कॉलेज से गिरफ्तार किया था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर आरोप है कि बुआ के साथ कॉलेज पहुंची किशोरी से उसने दुष्कर्म किया। जेल पहुंचने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आराम मिलने पर 24 घंटे बाद बैरक में शिफ्ट कर दिया गया था। बीते दो दिनों से उसे बुखार आ रहा है। जेल के चिकित्सकों ने उपचार और परामर्श दिया है।
What's Your Reaction?






