शाहजहांपुर न्यूज़: किशोरी के पेट में निकला बालों का गुच्छा, मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने किया सफल आपरेशन। 

By INA News Desk
Aug 22, 2024 - 18:35
239 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: किशोरी के पेट में निकला बालों का गुच्छा, मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने किया सफल आपरेशन। 

रिपोर्ट- फै़याज़उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सत्रह वर्षीय लड़की के पेट से 16 सेंटीमीटर लम्बा व 5 सेंटीमीटर चौड़ा बालों का गुच्छा निकला। आपको बता दें कि मरीज खुशी गौतम (17) निवासी आमडर थाना सिंधौली के पेट दर्द की समस्या रहती थी। पिता सिद्धार्थ कुमार ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय शाहजहांपुर में लाकर दिखाया तो डाक्टरों ने उसके पेट का सिटी स्कैन करवाया, सिटी स्कैन करवाने पर पेट में बालों का गुच्छा निकला।

इसे भी पढ़ें:- शाहजहांपुर न्यूज़: ऑटो में ले जाकर अश्लील हरकतें करने वाला आटो चालक गिरफ्तार।

जिसका ऑपरेशन मंगलवार की सुबह सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. विभोर जैन एवं सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा.आदित्य कुमार सिंह तथा एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डा. गौरव द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्णतय स्वस्थ है। जिसको अब डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने डाक्टरों की सूझबूझ व सफलता पूर्वक आपरेशन करने की प्रशंसा करते हुये शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow